डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा संगोष्ठी का भव्य आयोजन

आधुनिक कंप्यूटिंग और एआई कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष मंथन

अंडाल : दामोदर घाटी निगम के डीएसटीपीएस, अंडाल के दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण कक्ष में राजभाषा कार्यान्वयन उप-समिति के तत्वावधान में दिनांक 21 सितंबर, 2026 को एक भव्य राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय "आधुनिक कंप्यूटिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता का राजभाषा कार्यान्वयन में अनुप्रयोग" था।मंगलदीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ: कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सद्भावना मंगलदीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत स्वागत भाषण हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ द्वारा दिया गया, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।विषय विशेषज्ञ का उद्बोधन: कार्यक्रम के मुख्य विषय पर प्रकाश डालने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) के वरिष्ठ हिंदी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार रावत ने बतौर विषय विशेषज्ञ शिरकत की। उन्होंने आधुनिक कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कामकाज में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तृत एवं सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने एक अत्यंत आकर्षक पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विषय को सहजतापूर्वक प्रस्तुत किया, जिससे सभी प्रतिभागी काफी लाभान्वित हुए।विशिष्ट अतिथियों का मार्गदर्शन: संगोष्ठी में दामोदर घाटी निगम के कार्यपालक निदेशक (ईंधन) श्री सुनील कुमार पांडेय तथा मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान, डीवीसी, डीएसटीपीएस श्री अनिल कुमार जैन का मार्गदर्शक वक्तव्य प्राप्त हुआ। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में दैनिक शासकीय कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा राजभाषा हिंदी को कार्यसंस्कृति का स्वाभाविक एवं प्रभावी हिस्सा बनाने पर बल दिया। श्री सुनील कुमार पांडेय ने हिंदी के निरंतर और सहज प्रयोग को कार्यसंस्कृति में आत्मसात करने का आह्वान किया, वहीं श्री अनिल कुमार जैन ने राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधुनिक तकनीकी बदलावों एवं डिजिटल टूल्स के साथ कदमताल करते हुए हिंदी के प्रयोग को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता रेखांकित की।गरिमामयी उपस्थिति: इस संगोष्ठी में वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुकदेव खाँ, महाप्रबंधक श्री सत्य रंजन पांडा, विभिन्न अनुभागों के अनुभागीय/कार्यालय प्रधान, राजभाषा नोडल अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कार्मिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप महाप्रबंधक (मा.सं.) श्री श्रीकांत गेडेला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके साथ ही इस सफल औरज्ञानवर्धक आयोजन का समापन हुआ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?